जंतर मंतर पर ‘पुरुष आयोग’ बनाए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन
अब दिल्ली के जंतर मंतर पर ‘पुरुष आयोग’ बनाए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए, इन लोगों ने सरकार के समक्ष मांग रखी है कि जल्द ‘पुरुष आयोग’ बनाया जाए, ताकि दहेज उत्पीड़न के कानून से बचा जा सके। अब देश में ‘बेटी बचाओ’ की जगह ‘बेटा बचाओ’ के नारे लगा रहे लोगों की मांग थी कि पुरुष आयोग बनाया जाए ।
ताकि महिलाओं द्वारा लगाए गए एकतरफा आरोप और कानून के जंजाल से ये लोग बच सकें, इस प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हुईं जिन्होंने पुरुष आयोग बनाए जाने की मांग का समर्थन किया है।
बीजेपी सांसद हरिनारायण राजभर भी जंतर मंतर पुरुष आयोग की मांग का समर्थन करने पहुंचे और इनकी मांगों का समर्थन किया, बीजेपी सांसद ने कहा कि इनकी हर जायज मांग का हम समर्थन करेंगे उन्होंने कहा कि संसद में पहले भी इस मुद्दे को उठाया है और आगे भी इस मुद्दे को उठाएंगे।
हर जगह के लोग पंजाब, तेलंगाना, इंदौर, ग्वालियर, जमशेदपुर जैसे तमाम जगहों से ये लोग इकट्ठा हुए और मांग रखी कि यदि पेड़ ,पक्षी, पहाड़, नदी के लिए इस देश में कानून हैं तो पुरूष के लिए क्यो नहीं ? दहेज उत्पीड़न कानून के गलत इस्तेमाल से परेशान इन लोगों ने अपने दर्द के किस्से बयान करते हुए जो बताया





