नामंजूर हुआ जंग का इस्तीफा, छुट्टी हुई कैंसल

नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल का पद छोड़ चुके नजीब जंग का इस्तीफा फिलहाल मंजूर नहीं हो पाया है। इसके चलते उन्होंने गोवा में अवकाश पर जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। राजनिवास की ओर से बताया गया है कि जब तक नए उपराज्यपाल की घोषणा नहीं होती, तब तक जंग इस पद पर बने रहेंगे।

जंग का इस्तीफा नही हुआ मंजूर

नजीब जंग ने गुरुवार को अचानक उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे से दिल्ली के राजनीतिक जगत में उफान आ गया था और इस्तीफे पर तरह-तरह की अटकलें लगने लगी थी। माना जा रहा था कि दिल्ली में लंबी तनातनी के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। 

नजीब जंग ने स्पष्ट किया कि वह आगे पठन-पाठन करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया। केंद्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद जंग ने इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन उन्हें पद पर बने रहने को कहा गया था। शुक्रवार को जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तो उन्हें फिलहाल पद न छोडऩे के लिए कहा गया है। पीएम के इसी आदेश के बाद जंग ने अपना गोवा अवकाश कैंसल कर दिया है। वह क्रिसमस के अवकाश को लेकर 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक गोवा में बिताना चाहते थे। राजनिवास सुत्रों के अनुसार फिलहाल जंग कामकाज करते रहेंगे।

Back to top button