छेड़छाड़ से परेशान बेटी का पिता पहुंचा समझाने, लड़का- फैसला कर ही लेते हैं

भोपाल. शहर के बागसेवनिया इलाके में स्कूल जा रही लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़का फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। पिछले दो हफ्ते से वो लड़की को रोज परेशान कर रहा था। लड़की के पिता जब लड़के को समझाने गए तो वो उनके पीछे तलवार लेकर दौड़ पड़ा। इस मामले में लड़की के पिता ने पुलिस में एफआईआर की। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। क्या है मामला…

– दरअसल, बागसेवनिया इलाके में स्कूल जा रही है लड़की का रास्ता रोककर आईटीआई फर्स्ट ईयर स्टूडेंट बोला तुम बात क्यों नहीं करती हो। मैं शादी करना चाहता हूं।
– जानकारी के मुताबिक, लड़का दो सप्ताह से लड़की को परेशान कर रहा था। जिस वजह से लड़की ने स्कूल जाना छोड़ दिया था।
– जब इस बात की जानकारी घर वालों को लगी तो पिता आरोपी को समझाने उसके घर पहुंचा। लेकिन आरोपी ने तलवार निकालकर ही हमला बोल दिया।
– जैसे- तैसे पिता अपनी जान बचाकर मिसरोद थाने पहुंचा जहां पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

ये भी पढ़ें: ICJ में जीत के बाद भारत आए जस्टिस भंडारी, जोधपुर में किए कुलदेवी के दर्शन

लड़का तलवार लेकर बोला आज हिसाब कर ही देते हैं…

– पिता के मुताबिक, बेटी की बात सुनकर पहले तो मैंने उसे शांत किया और फिर आरोपी को समझाने के लिए उसके घर पहुंचा। मुझे लगा बच्चे हैं।
– मैं उसके माता-पिता से बात ही कर रहा था कि हिमांशु तलवार लेकर आ गया। बोला अब फैसला ही कर देते हैं।
– वह तलवार लेकर मेरे पीछे भागा। मैं जान बचाकर दौड़ लगाते हुए मिसरोद थाने पहुंचा। इसके बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

Back to top button