लड़कियों ने सुनाई दर्दनाक अपनी आपबीती, बताया वो कैसे करती थी सौदेबाजी?

‘रूह कांप जाती है, जब-जब वो मंजर याद आता है’, छुड़ाई गई तीन लड़कियों ने आपबीती सुनाई तो फूट-फूट कर रोईं, बताया वो कैसे उनका सौदा करती थी। मामला हरियाणा के भिवानी का है। थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि तीन लड़कियां गैंग के चंगुल से छुड़ाई गईं। उनकी मानसिक हालत काफी खराब है, जब हमने उनसे पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

लड़कियों ने सुनाई दर्दनाक अपनी आपबीती, बताया वो कैसे करती थी सौदेबाजी?लड़कियों ने बताया कि अंबेडकर कालोनी निवासी संजय अपनी पत्नी मंजू व गाजियाबाद निवासी राजू अपनी पत्नी के साथ मिलकर गैंग चलाते थे। संजय और राजू युवतियों को अपने जाल में फंसाने के बाद इन्हें बेचने के लिए अपनी पत्नी को सहारा लेते थे। कुंवारे लड़के या फिर ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को देखकर वह उनकी शादी करवाने का झांसा देतीं और उनसे एक से दो लाख रुपये ठगती।

रांची निवासी पीड़ित नाबालिग लड़की ने बताया कि वह अपने मामा के घर से वापस आ रही थी। इसी दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर एक युवक मिला और उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया। घर पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर तीन बार अपने ही घर पर अलग-अलग लोगों से पैसे लेकर उसकी शादी करवाई।

पहले डेढ़ लाख रुपये लेकर उसकी शादी रोहतक के एक गांव निवासी युवक से करवाई। दो माह तक वहां रहने के बाद शादी तुड़वा दी। इसके बाद शादी के बहाने ही फिर से उसे भिवानी के एक गांव के एक व्यक्ति को बेच दिया। यहां भी उसे कुछ दिन रहने दिया और यहां से रिश्ता तुड़वा कर रोहतक के एक गांव के व्यक्ति के हवाले कर दिया।

दूसरी जगह बेचने के लिए तुड़वा दी जाती थी शादी

लड़कियों ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा और फिर एक-डेढ़ लाख रुपये में शादी के बहाने बेच दिया जाता था। यही नहीं कुछ दिनों बाद शादी तुड़वा दी जाती और फिर कहीं दूसरी जगह शादी के नाम पर बेच दिया जाता।

इस तरह हुआ गिरोह का खुलासा

थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि मामले का खुलासा गांव सिसर महम हाल पिपलीवाली जोहड़ी पर रह रहे मोहित नामक युवक की शिकायत के बाद हुआ। मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि के मामा मानकावास निवासी सतीश ने करीब एक साल पूर्व ही रांची की रहने वाली अन्नू के साथ शादी की थी।

शादी के बाद वह भिवानी की हनुमान ढाणी में आकर रहने लगा। शादी के बाद सतीश को लकवा लग गया और विकलांग हो गया। मोहित का कहना है कि मामा के घर आने-जाने वाले लोगों पर और अन्नू की गतिविधियों पर संदेह होने लगा। आए दिन उनके घर पर दिल्ली व यूपी से नई लड़कियां लाने- ले जाने का भी पता चला।

मोहित ने इस मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आगे बढ़ाई तो हैरान कर देने वाला सच सामने आया। अकेले भिवानी में ही तीन लड़कियों को बेचने का मामला सामने आया। फिर महिला एएसआई बिमला को जांच सौंपकर कार्रवाई शुरू की गई।

बेची गई दो लड़कियों को किसी तरह ढूंढकर उन्हें शहर पुलिस थाने लाया। बेची गई दो लड़कियां रांची की रहने वाली है तो एक बरेली की है। रांची और बरेली निवासी दोनों लड़कियां 16 से 17 साल की हैं।

पकड़े गए दो आरोपी, बाकी की तलाश जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए हनुमान ढाणी में रह रही अन्नू, अंबेडकर नगर दादरी गेट निवासी संजय व गाजियाबाद निवासी राजू के खिलाफ लड़कियों की खरीद-फरोख्त का मामला दर्ज किया है। हनुमान ढाणी एरिया में छापा मारकर बुधवार देर रात को महिलाओं की सौदागर अन्नू को गिरफ्तार किया है।

अन्नू की निशानदेही पर पुलिस ने वीरवार रात को अंबेडकर कालोनी में छापा मारकर उसके ब्वॉयफ्रेंड एवं इस पूरे मामले के सूत्रधार संजय को भी दबोच लिया गया है। पुलिस ने संजय के मकान से एक युवती को भी बरामद किया, जिसे कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज करवाए गए। बयान दर्ज होने के बाद तीनों लड़कियों को बाल आश्रम भेज दिया गया है।

मुख्य आरोपी अन्नू को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से हुई प्राथमिक पूछताछ में अकेले भिवानी और रोहतक में 12 लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने की बात उजागर हुई है।

पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अन्नू को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। दूसरे आरोपी संजय को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी राजू को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। मुख्य आरोपी राजू के पकड़े जाने के बाद इस गैंग के चंगुल में फंसी 30 से 40 लड़कियां मुक्त करवाए जाने की उम्मीद है।
– श्री भगवान, प्रभारी, शहर थाना

 
 
Back to top button