छात्र नेता पर चाकू से हमला, स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ किए ताबड़तोड़ वार, ट्रोमा सेंटर में भर्ती

जयपुर। शहर के शास्त्री नगर क्षेत्र में छात्र नेता पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना शनिवार सुबह की है। जब छात्र नेता हुसैन सुल्तानिया पर चाकू से हमला कर घायल किया गया। हुसैन सुल्तानिया को एसएमएस के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सुल्तानिया की हालत खतरे से बाहर है। यह हुई घटना…

– एक करीबी ने बताया कि सुल्तानिया और उनका एक साथी शनिवार तड़के 4 बजे स्कॉर्पियो कार से झोटवाड़ा से पानीपेच की ओर जा रहे थे।
ये भी पढ़े: जलधरा चुरा ले गया चोर, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी व चोर
– जिस समय उनकी कार अंबाबाड़ी नाले के पास पहुंची, उसी समय एक फोन आया।
– फोन पर बात करने के लिए सुल्तानिया ने गाड़ी को सड़क के किनारे रोक दिया। इस दौरान दो बाइक्स पर सवार चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़े: पीएम मोदी के कहने पर सब्सिडी छोड़ने वालों को गैस सिलेंडर 79 रुपए सस्ता, बाकी को 4 रुपए महंगा
– बाइक पर आए लोगों ने सबसे पहले स्कॉर्पियो के आगे का शीशा तोड़ा, इसके बाद चाकू से सुल्तानिया पर हमला कर दिया।
– सुल्तानिया को उनके साथी ने एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया। सुल्तानिया की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
– सुल्तानिया ने अज्ञात 4 लोगों की खिलाफ शास्त्री नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।





