छठ पूजा के दौरान अर्घ्य देते समय एक बच्चे की डूबने से मौत: ओडिशा

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रविवार सुबह कुआखाई नदी तट पर छठ पूजा के दौरान अर्घ्य देते समय एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे नदी के बहाव में बहने लगे, जिन्हें बाद में बचा लिया गया है। ओडिशा में छठ पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चे का नाम अमरजीत शाहा है, उसकी उम्र 12 से 13 साल बताई गई है। अमरजीत के पिता का नाम उग्रसेन साहा वह स्थानीय बरगड़ कैनाल रोड स्थित लक्ष्मी विहार में परिवार के साथ रहते हैं। उग्रसेन का पैतृक घर बिहार में पटना जिला के गौरीचट थाना अंतर्गत जैबरगांव हैं।

ओडिशा में छठ पूजा के दौरान अमरजीत अपनी बहन रिंकी के साथ नदी में नहा रहा था। इसी दौरान अमरजीत का पैर फिसल गया और पानी के बहाव में बहने लगा, ऐसे में उसे बचाने के लिए उसकी बहन रिंकी आगे बढ़ी, मगर उसे बचा नहीं। इसके बाद वह चिल्लाने लगी और फिर वहां मौजूद दमकल विभाग की टीम ने उसे उस पार किया

अमरजीत को पहले हाईटेक अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद वहां से उसे भुवनेश्वर कैपिटल अस्पताल के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं, कैपिटल अस्पताल में डाक्टरों ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। अमरजीत के पिता उग्रसेन की भुवनेश्वर मार्केट बिल्डिंग में दुकान है। इस हादसे के बाद उक्त परिवार में मातम का माहौल बन गया है।

Back to top button