चौकी इंचार्ज एनबी सिंह ने स्मैक माफिया को माल समेत किया गिरफ्तार

सुलतानपुर, 29 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। कोतवाली नगर के निराला नगर चौकी क्षेत्र में पिछले काफी समय से स्मैक, गांजा कारोबार चरम पर है। लगातार पुलिस के उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायतें भी होती रही है। बावजूद इसके ठोस परिणाम नहीं आए। यही वजह रही कि बीते सप्ताह देहात के एक इंटर कालेज के चपरासी को स्मैक पीने से रोकने के लिए ताबडतोड गोलियों से छलनी कर दिया गया। गनीमत रही कि चपरासी मौत के मुंह से बच गया। लगातार स्मैक व गांजे की बिक्री निराला नगर चौकी इंचार्ज के लिए चुनौती बनी थी। जिसकी रणनीति को लेकर चौकी इंचार्ज एनबी सिंह ने अपने मातहतों एवं मुखबिरों तक यह सूचना पहुंचायी कि वह पांच दिन के लिए विभागीय ट्रेनिंग पर जा रहें है, लेकिन इंचार्ज की मंशा तो कुछ और ही थी। क्यांकि वह इस काले साम्राज्य के सरगना को रंगे हाथ दबोचना चाह रहे थे और आखिरकार अपनी रणनीति के चलते वह इस मामले में महेन्द्र सोनकर को माल सहित गिरफ्तार कर सफल भी हुए। गिरफ्तारी के दौरान महेन्द्र सोनकर व लक्ष्मन सोनकर के पास से दो किलो गांजा, 25 पुड़िया स्मैक व तीन हजार रूपये प्राप्त किया गया। नगर इमिलिया चौकी इंचार्ज अनुपम नीरज व आरक्षी जय प्रकाश मौर्य का इस कार्य में सराहनीय योगदान रहा।
नीरज तिवारी

Back to top button