भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर बने चैम्पियंस ट्रॉफी के एम्बेसडर, आईसीसी ने की घोषणा…

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी के लिए एम्बेसडर चुना गया है.

चोटिल विराट कोहली का हालचाल लेने पहुंचीं अनुष्का शर्मा, ऐसे हुआ वाइरल

 हरभजन सिंह

IPL 10: संजू सैमसन को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ दी थी पुलिस की नौकरी

आईसीसी ने आज चैंपियंस ट्राफी के लिए आठ एम्बेसडरों की घोषणा की. इनमें हरभजन सिंह का नाम भी शामिल है.

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए जिन आठ एम्बेसडरों को चुना गया है उनके नाम हैं- शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), हबीबुल बशर (बांग्लादेश), इयान बेल (इंग्लैंड), शेन बॉन्ड (न्यूजीलैंड), माइक हसी(आस्ट्रेलिया), हरभजन सिंह (भारत), कुमार संगकारा (श्रीलंका), ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका).

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच ओवल में खेला जाएगा. आईसीसी के चीफ एक्जक्यूटिव डेविड रिचर्डसन ने बताया कि चैंपियंस ट्राफी शुरू होने में 50 दिन बाकी हैं और हम एम्बेसडरों की घोषणा करते हुए काफी खुश हैं.

 
Back to top button