चेहरे पर लगाएं शहद और नीम का पेस्‍ट, फिर देंखे फायदे

चेहरे पर लगाएं शहद और नीम का पेस्‍ट, फिर देंखे फायदे जैसा की हर होइ जानता है कि बाजारू क्रीम और लोशन के बजाए अगर प्राकृतिक चीज़ों का इस्‍तमाल किया जाए तो, चेहरा और शरीर जल्‍द सुंदर और स्‍वस्‍थ बनता है। ऐसे में आपको नीम और शहद के प्राकृतिक गुणों के बारे में तो पता ही होगा।

नीम और शहद का मिश्रण बड़ी-बड़ी स्‍किन की प्रॉब्‍लम्‍स को दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं इनका पैक कैसे बनाया जा सकता है तथा यह इनमें कौन कौन से रोगों को दूर करने की क्षमता छुपी हुई है।

सामग्री- 3-4 नीम की पत्‍तियां 1 चम्‍मच शहद

विधि –  नीम की पत्‍तियों को 20 मिनट के लिये पानी में भिगो दें। फिर इनमें से 3-4 नीम की पत्‍तियों को शहद के साथ मिक्‍स कर के मिक्‍सी में पीस कर पेस्‍ट तैयार करें। फिर इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगा कर 15 मिनट के लिये छोड़ दें और फिर इसे हल्‍के गरम पानी और फेस वॉश से धेा लें।

इससे होने वाले फायदे – मुंहासों से छुटकारा  त्‍वचा में नमी भरती है कटे और जले का घाव ठीक करे ब्‍लैकहेड्स और कील मिटाए ऑइली स्‍किन का उपचार करे 

Back to top button