चीन ने मशहूर कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर पर लगाया ये बड़ा प्रतिबंध

चीन के अधिकारियों ने मशहूर कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर पर प्रतिबंध की घोषणा कर दी। अधिकारियों ने कहा कि बीबर को अपने हरकतों और विवादित गतिविधियों की वजह से देश में प्रस्तुति देने की अनुमति नहीं मिलेगी।चीन ने मशहूर कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर

बीबर इस वर्ष अपने “पर्पज वर्ल्ड टूर” के तहत इंडोनेशिया, जापान, फिलीपींस, सिंगापुर व हांगकांग में प्रस्तुति देंगे। बीजिंग के कल्चर ब्यूरो ने एक बयान में कहा, “जस्टिन बीबर बेहद अच्छे गायक हैं लेकिन उसी समय वह एक विवादित युवा विदेशी गायक भी हैं।

उनकी सामाजिक गतिविधियां हमारे लिए चिंता का विषय है।” गौरतलब है कि बीबर ने 2013 में यहां प्रस्तुति दी थी। वह तब अपनी तस्वीरों को लेकर विवादों में आए थे जिसमें बीबर के अंगरक्षक उन्हें ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पर उठाकर ले जा रहे थे।

Back to top button