चार दोस्तों को रौंद गया ट्रक, बीच सड़क पर पड़े रहे शरीर के टुकड़े

भरतपुर. यहां भरतपुर-जयपुर नेशनल हाईवे पर ओवर ब्रिज पर शुक्रवार रात करीब 1 बजे अनियंत्रित ट्रक ने कावड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैसे हुआ हादसा..

– सेवर थाना के उपनिरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि 18 साल के दिलीप उसके दोस्त पृथ्वी सिंह, राजेंद्र और जितेंद्र एक साथ सोरोजी से अपने गांव जलालपुर कावड़ लेकर जा रहे थे।
– यहां नेशनल हाईवे पर लुधावई ओवरब्रिज पर सड़क के किनारे-किनारे चल रहे चारों कावड़ियों को रात में पीछे से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी।
– दिलीप व पृथ्वी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो दोस्तों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़े: कार हमले पर राहुल बड़ा बयान, बोले- मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया
मोर्चरी में रखे शव
– घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया। वहीं कावड़ियों के शरीर काफी देरतक सड़क पर ही पड़े रहे।
– सूचना मिलने पर सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।
– मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।