चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर सगे देवर ने भाभी को पिलाया, दुष्कर्म कर फरार

वार्ड नंबर- दो निवासी एक युवक ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर भाभी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में सिटी थाना पुलिस को शिकायत भी दी है। शिकायत में पीड़िता ने युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर इसे सोशल साइट पर डालने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर लिया है। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर सगे देवर ने भाभी को पिलाया, दुष्कर्म कर फरार

ये भी पढ़े: अनुष्‍का के इस खुलासे से पूरे बॉलीवुड में मचा हडकंप, कहा – शूटिंग के दौरान करण जौहर ने मेरे साथ की ये शर्मनाक हरकत

पुलिस को दी शिकायत में शहर के वार्ड नंबर-2 निवासी एक विवाहिता ने बताया कि उसके सगे देवर ने उसे धोखे से चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके प्रभाव से बेसुध हो गई और इसका फायदा उठाकर उसके देवर ने दुराचार किया। महिला ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह निवस्त्र बेड पर पड़ी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि इतना ही नहीं उसके देवर ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और पिछले कुछ दिनों से उसे ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म कर रहा है।

रविवार को पीड़िता ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा सेंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता भूदेव प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसके देवर खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

 
Back to top button