सगे चाचा ने 12 साल की बच्ची से की सभी हदें पार! जब बच्ची ने…

अपना ही चाचा हैवान बन गया और उसने सारी हदें पार कर दी। 12 साल की बच्ची ने आपबीती सुनाई तो मां बाप के पैरों तले से जमीन खिसक गई।सगे चाचा ने 12 साल की बच्ची से की सभी हदें पार! जब बच्ची ने...

घटना हरियाणा के सोनीपत की है। शहर में किराए पर रहने वाली एक 12 वर्षीय बच्ची से उसके चाचा ने दुराचार किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि वह यूपी का रहने वाला है और सोनीपत में परिवार के साथ किराए पर रहता है। उसके रिश्ते में भाई लगने वाला देवेंद्र भी घर के पास ही किराए पर रहता था। वह मूलरूप से यूपी के कासगंज का रहने वाला है।

10 जुलाई को देवेंद्र ने उसकी 12 साल की बेटी को बहाने से अपने कमरे पर बुलाया था। वहां देवेंद्र ने उसकी बेटी के साथ दुराचार किया। देवेंद्र ने उसे किसी को ये बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उस समय तो बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया।

कुछ दिन बाद वह परिवार को लेकर यूपी स्थित अपने पैतृक गांव में आ गया। यहां आने के बाद उसकी बेटी ने घटना के बारे में बताया। उन्होंने अब सोनीपत पहुंचकर मामले से पुलिस को ​शिकायत दी है। ​इस पर कार्रवाई करते हुए सिटी थाना पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।

Back to top button