चलती ट्रेन के वॉशरूम में दिया बच्ची को जन्म, खर्च बचाने के लिए जा रहे थे गांव

  • जालंधर.कैंट स्टेशन पर पहुंचने से पहले शनिवार मालवा एक्सप्रेस के वॉशरूम में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। यात्रियों के बताने पर टीटीई ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल पर दी। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही डॉक्टर व अन्य स्टाफ मां-बच्ची को संभालने के लिए तैयार खड़ा था। यह जालंधर का पहला ऐसा मामला है, जब किसी बच्चे ने चलती ट्रेन में जन्म लिया है। मां-बच्ची दोनों ठीक हैं और सिविल में भर्ती हैं।
    चलती ट्रेन के वॉशरूम में दिया बच्ची को जन्म, खर्च बचाने के लिए जा रहे थे गांव

    ये भी पढ़े: इस मुस्लिम नेता ने PM मोदी की जमकर तारीफ, कहा- नरेंद्र मोदी अल्लाह का अवतार हैं

    मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के गांव बटनवारा निवासी पप्पी व पति देसराज ने बताया कि वे जम्मू में मजदूरी कर गुजारा करते हैं। शनिवार को जम्मू से गांव जाने के लिए निकले थे। सोचा था एक तो राखी से पहले अपने घर पहुंच जाएंगे, दूसरा गांव में डिलीवरी होगी तो खर्च भी कम होगा। 12.30 बजे पत्नी को लेबर पेन शुरू हो गई। वॉशरूम गई तो तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं ने किसी तरह संभाला और बच्ची का जन्म हो गया। छावनी के स्टेशन सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि डॉ. अमित राज व स्टाफ ने मां-बच्ची को रेलवे अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत सही देखकर उन्हें सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

     
     
Back to top button