घुटनों को मजबूत बनाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

घुटने पुरे शरीर का भार झेलते है, इसलिए नियमित एक्सरसाइज कर घुटनों को मजबूत बनाना जरूरी है. किन्तु एक्सरसाइज की सही तकनीक की जानकारी होनी चाहिए. इसके लिए आंशिक स्कावट्स कर सकते है. एक कुर्सी के सामने 12 इंच की दूरी पर खड़े हो जाए.

फिर पैरो और कूल्हों को चौड़ा कर पैर की उंगलियों को आगे की ओर करे. अब अपने कूल्हों को मोड़ कर अपने आधे हिस्से को धीरे-धीरे कुर्सी के पास मोड. इस एक्सरसाइज को करते समय एक बात का ध्यान रखे कि आपके एब्स तंग हो और घुटने पैर की उंगलियों के पीछे होने चाहिए. स्टेप अप एक्सरसाइज करे. इसके लिए एक एरोबिक बेंच या सीढ़ी की जरूरत होती है. इसे करने के लिए सबसे पहले दाहिने पैर का उपयोग करे.
ये भी पढ़े: जुराब पहनकर करेंगे सेक्स तो आयेगा दोगुना मजा
बाये पैर पर खड़े होकर दाये पैर को मोड़ कर हिप्स तक ले आए और फिर नीचे करे. कदम को बढ़ाते समय आपके घुटने सीधे टखने के ऊपर होना चाहिए. दूसरे पैर के साथ भी इसी व्यायाम को दोहराइये. इस स्टेप अप एक्सरसाइज से घुटने पर तनाव कम होता है.





