घर में रखनी है शांति तो इन तीन बातों का रखें खास ध्यान

अपने घर में शांति तो सबको चाहिए होती है। घर की शांति के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। कहा जाता हैं की घर में ऐसी तीन चीज़ें होती है जो सुख पैदा करती हैं, पहला घर का रंग, तरंग और घर में रहने वाले लोग। कभी कभी हम घर में कुछ ऐसी चीज़े ले आते हैं जिससे घर में क्लेश होता है। अगर हम घर में प्यार से रहेंगे तो घर में सुख और शांति बनी रहेगी। कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो घर में आते है और उनके आते ही शांति भंग हो जाती है। तो आइए जानते हैं की घर में सुख और शांति को कैसे बरक़रार रखे :
घर के रंग को कैसे ठीक रखें?
हमें घर में हलके और खूबसूरत रंगों का प्रयोग करना चाहिए,जैसे लिविंग एरिया में लिविंग एरिया में हलके पीले, गुलाबी या हरे रंग। रसोई में नारंगी रंग सबसे ज्यादा शुभ मन जाता हैं। बेड रूम में गुलाबी, बैगनी या हरे रंग के हलके शेड्स का प्रयोग करना चाहिए। छत का रंग हर हाल में सफ़ेद ही होना चाहिए, नीले या नीले रंग के शेड्स का कम से कम प्रयोग करें तो उत्तम होगा।
घर की तरंग को कैसे ठीक रखें?
घर के सामानों से और लोगों से तरंगों का निर्माण होता है,   घर में हमेशा जरुरी सामान रखे जो भी चीज़ें अनुपयोगी हैं उसको न रखें।  घर में हमेशा इस बात का ध्यान रखे की प्रकाश और हवा दोनों सही आवागमन रखें। घर में बासी खाना, अनुपयोगी जूते चप्पल रखना तरंगों को ख़राब कर देता है, तेज ध्वनि का संगीत, चीखना चिल्लाना और अस्त व्यस्तता से घर की तरंगें ख़राब हो जाती हैं। घर में सुबह शाम पूजा उपासना से, सुगंध से और मन्त्र जप आदि से घर की तरंगें बेहतर होती हैं। घर की पूर्ण रूप से सफाई अमावस्या को जरूर करें। सप्ताह में एक दिन घर में संयुक्त पूजा उपासना भी जरूर करें।
घर के लोगों को क्या ध्यान देना चाहिए?
घर के लोगों का व्यवहार और स्वभाव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, घर के लोगों से तरंगें भी बनती हैं और भाग्य भी। आपस में व्यवहार ठीक रखें। अपशब्दों का प्रयोग न करें, आलस्य न करें, घर में मदिरापान न करें और जुआ आदि न खेलें तथा घर के सामानों को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें।
 

Back to top button