घर में कभी न रखें इस तरह के फूल, वर्ना हो जायेंगे बर्बाद

फेंगशुई में पौधों का काफी महत्व है। माना जाता है कि घर और ऑफिस में पौधे होने से सकारात्मक ऊर्जा का सृजन होता है। अधिकतर लोग घर और ऑफिस में अपने आस पास फूलों को भी रखते र्है। अगर आप भी इन लोगों में शामिल है तो इन जगहों पर फूल रखने से पहले इन बातों पर जरूर गौर करें।
घर को सजाने के लिए सिर्फ ताजा फूलों का ही प्रयोग करें, लेकिन अगर वे सूखने और मुरझाने लगें तो उसे तुरंत वहां से हटा देना चाहिए। ताजा फूल जीवन के प्रतीक माने जाते हैं और मुरझाए फूल मृत्यु के सूचक होते हैं। वहीं मुरझाए फूल नकारात्मक ऊर्जा का सृजन करते हैं।
फूलों के पौधों को अपने ड्राइंगरूम या डायनिंग रूम ही रखें। भूलकर भी इन्हें बेडरूम में न रखें, लेकिन अगर आपके घर में कोई बीमार व्यक्ति है तो उसके बेडरूम में फूलों के पौधे रख सकते हैं।
वैसे कोशिश करनी चाहिए कि घर और ऑफिस में अपनी डेस्क के आस पास ताजा फूलों को ही रखें।





