घर के बाहर खुले में नहाने का विरोध किया तो तीन भाइयों ने ले ली युवक की जान

  • नई दिल्ली .घर के सामने खुले में नहाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की चाकू और कैंची से वार कर हत्या कर दी गई। शनिवार रात को यह वारदात संगम विहार इलाके में हुई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सूरज के तौर पर हुई है। वह आरआर हॉस्पिटल में नौकरी करता था। नेबसराय थाना पुलिस हत्या का केस दर्ज कर हमलावर तीन भाईयों में से एक आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, अन्य दो आरोपियों अंकित और जीतू की तलाश जारी है।
    घर के बाहर खुले में नहाने का विरोध किया तो तीन भाइयों ने ले ली युवक की जानघर के सामने खुले में नहाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की चाकू और कैंची से वार कर हत्या कर दी गई। शनिवार रात को यह वारदात संगम विहार इलाके में हुई।
    – पुलिस के मुताबिक सूरज परिवार के साथ गली नंबर चार एल फस्ट संगम विहार में रहता था। इसके घर के सामने रहने वाले परिवार का एक सदस्य बीती शाम खुले मे नहा रहा था, इस बात को लेकर सूरज के परिवार ने ऐतराज जाहिर किया।
    – वह नहीं माना तो सूरज ने उसकी मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। एक दूसरे के साथ गाली-गलोच का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
    – रात को करीब 10 बजे तक बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी तीनों भाइयों ने चाकू और कैंची से सूरज पर हमला कर दिया। सूरज के परिजन आनन फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    वीडियो में अंडर वियर पहनकर नहाते हुए दिख रहा है युवक

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया हत्या की इस वारदात से पहले जो वीडियो बनाया गया, उसमें एक युवक अंडर वियर पहनकर नहाते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के बाद ही दोनों पक्ष के बीच कहासुनी से शुरू हुई वारदात हत्या में तब्दील हुई। 
Back to top button