ग्रेटर नोएडा यूनिवर्सिटी में कश्मीरी,अफगानी छात्रों से मारपीट हिंदूवादी संगठनों पर मुक़दमा दर्ज-जानिए पूरा मामला
नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में 4 दिन पहले भारतीय व अफगानी मूल के छात्रों के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात को यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों में तीखी झड़प हुई।
इसके अलावा गुरुवार को हुई मारपीट के विरोध में शुक्रवार सुबह कश्मीरी छात्रों ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसी के साथ शुक्रवार को पुलिस ने हेट स्पीच के आरोप में दो हिंदूवादी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में देसी-विदेशी 25-25 छात्रों को मुचलका में पाबंद किया गया है।
A #Kashmir student was injured after he was ruthlessly beaten by a group of students at Sharda University in Greater Noida area of Uttar Pradesh on Thursday. #video pic.twitter.com/j07RWaOgjS
— Kashmir Global (@kashmirglobal) October 4, 2018
ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्र की पिटाई पुलिस ने 350 से ज्यादा छात्रों पर दंगा करने और अन्य आरोपों में दर्ज किया केसभारतीय और अफगानी छात्रों के झड़प के दौरान हुई कश्मीरी छात्र की पिटाई
ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में गुरुवार को हुई भारतीय और अफगानी छात्रों के बीच हुई झड़प के दौरान एक कश्मीरी छात्र की पिटाई पर बवाल हो रहा है. इस केस में पुलिस ने 350 से ज्यादा छात्रों पर दंगा करने और अन्य संबंधित अपराधों को लेकर मामला दर्ज किया है.
दरअसल, खबर है कि सोमवार को वॉट्सएप्प पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें तीन अफगानी छात्रों को एक कश्मीरी छात्र को पीटते हुए देखा जा सकता था, इसी वीडियो के बाद विवाद शुरू हुआ था. इसके बाद अब तक चार दिनों में दो बार झड़प हो चुकी है. इस विवाद को लेकर गुरुवार सैकड़ों की संख्या में स्थानीय छात्रों ने कैंपस में धरना-प्रदर्शन भी किया।
शारदा यूनिवर्सिटी पहुंचे कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है. छात्रों के विरोध को देखते हुए यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने तीन दिन तक कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया है. गुरुवार को होने वाले एग्जाम को टाल दिया गया और अभी चल रहे एग्जाम भी टाले गए हैं।
एसपी (ग्रामीण) विनीत जयसवाल ने बताया कि बीते सोमवार को शारदा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अफगानिस्तान के छात्रों और स्थानीय छात्रों के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर विवाद हुआ था. घटना में कई भारतीय छात्रों को चोट आई. सभी बीबीए फर्स्ट ईयर के छात्र हैं।
एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों में हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने अफगानिस्तान के एक छात्र को सोमवार को निलंबित भी कर दिया. उन्होंने बताया कि मामले की जांच कॉलेज की एक समिति ने की और इसकी रिपोर्ट के आधार पर अफगानिस्तान के दो अन्य छात्रों को भी बुधवार निलंबित कर दिया गया और 10 छात्रों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया।
उन्होंने बताया कि अफगानी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार भारतीय छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा किया. इसके बाद मौके पर एसडीएम सदर, ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक और कई थानों की पुलिस भेजी गई. जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी छात्रों से बाचतीत कर हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कश्मीरी एक छात्र की पिटाई के बाद राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।





