गोल्डन ट्राएंगल को जोड़ेगी नई फ्लाइट, दिल्ली-जयपुर-आगरा आएंगे करीब

जयपुर। पर्यटन का “त्रिकोण” व “गोल्डन ट्राएंगल” कहे जाने वाले दिल्ली, जयपुर और आगरा जल्द ही हवाई सेवा से जुड़ जाएंगे। केन्द्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत एयर इंडिया नई फ्लाइट शुरू करेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। आठ दिसंबर को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू इस विमान सेवा को हरी झंडी दिखा सकते हैं। जानिए और इस बारे में ….
– आठ दिसंबर को जयपुर से आगरा के लिए सुबह 11 बजे फ्लाइट रवाना होगी। इसके बाद 11 दिसंबर से नियमित रूप से यह फ्लाइट संचालित होगी। सप्ताह में तीन दिन यानी सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को यह फ्लाइट संचालित होगी। गौरतलब है कि इससे पहले सात दिसंबर से जोधपुर के लिए भी नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है। जोधपुर के लिए स्पाइसजेट एयरलाइन फ्लाइट शुरू करेगी।
ये भी पढ़ें: अंडरगार्मेंट के साथ ऐसा क्या करता था पति, पत्नी ने परेशान आके ले लिया तलाक़
यह होगा फ्लाइट का शेड्यूल
– फ्लाइट एआई – 9687 सुबह 9:55 बजे दिल्ली से चलेगी,
– सुबह 10:55 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी फ्लाइट,
– फ्लाइट एआई-9687 जयपुर से सुबह 11:15 बजे जाएगी आगरा,
– दोपहर 12:05 बजे यह फ्लाइट पहुंचेगी आगरा एयरपोर्ट,
– फ्लाइट एआई-9688 आगरा से दोपहर 12:25 बजे चलेगी,
– दोपहर 1:05 बजे फ्लाइट पहुंचेगी जयपुर एयरपोर्ट,
– फ्लाइट एआई-9687 जयपुर से दोपहर 1:35 बजे जाएगी दिल्ली,
– दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी,
– सप्ताह में सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को भरेगी उड़ान





