गाय को बचाने में गई BSF जवान की जान, साथियों ने सलामी के साथ दी अंतिम विदाई

ग्वालियर. टेकनपुर BSF अकादमी में तैनात BSF के हैड कॉन्स्टेबल की 6 दिन संघर्ष के बाद मृत्यु हो गई। हैड कॉन्स्टेबल 4 अगस्त अपनी ड्यूटी से बाइक पर वापस घर जा रहे था, तभी बाइक के सामने गाय आ गई। गाय को बचाने की कोशिश में बाइक फिसल गई और सिर मे गंभीर चोटें आई। जयारोग्य अस्पताल मे भर्ती हैड कॉन्स्टेबल को टेकनपुर यूनिट ने सलामी के साथ अंतिम विदाई दी। गाय को बचाने में गई जान….
गाय को बचाने में गई BSF जवान की जान, साथियों ने सलामी के साथ दी अंतिम विदाई
 
– BSF की टेकनपुर यूनिट में तैनात हैड कॉन्स्टेबल संतोष 04 अगस्त की शाम ड्यूटी पूरी कर टेकनपुर से ग्वालियर में रह रही फैमिली के पास जा रहे थे। रास्ते में सामने से अचानक एक गाय उनकी बाइक के सामने से रोड क्रॉस करने लगी। 

ये भी पढ़े: इस देश ने भारत को दिया बड़ा तोहफा, अब बिना वीजा भारतीय लोग जा सकेगे इस देश

– गाय को बचाने के लिए हैड कॉन्स्टेबल संतोष ने अचानक ब्रेक लगाए। रिमझिम बारिश की वजह से सड़क गीली थी, और बाइक स्पीड में, इसलिए ब्रेक लगाते ही बाइक स्किड हुई और संतोष बाइक समेत सड़क पर गिरे।
– गिरते ही हैड कॉन्स्टेबल संतोष का सिर सड़क से जोर से टकराया, और वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। हैड कॉन्स्टेबल को गंभीर हालत में जयारोग्य हॉस्पिटल के ICU में एडमिट कराया गया। उनका इलाज करीब 6 दिन तक चला, लेकिन डॉक्टर हैड कॉन्स्टेबल को बचा नहीं सके। 
– गुरुवार को टेकनपुर यूनिट ने हैड कॉन्स्टेबल संतोष को पूरे सम्मान के साथ सलामी देते हुए आखिरी विदा दे उनके पैतृक गांव रवाना किया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Back to top button