गांधी भवन में इकट्ठे होगें सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के नेता   

लखनऊ। देश के मौजूदा हालात को लेकर सूबे के सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के नेता शनिवार राजधानी लखनऊ में ‘गांधी भवन’ (रेजिडेंसी के सामने) कैसरबाग में इकट्ठे होंगे। रिहाई मंच अध्यक्ष मुहम्मद शुऐब की पहल पर आयोजित चिंतन बैठक पर उन्होंने कहा कि सूबे में जातिगत-सांप्रदायिक हिंसा चरम पर है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, किसानों का बुरा हाल है, छात्रों व नौजवानों पर नीतिगत हमलों ने रोजगार का संकट विकराल कर दिया है।
 
यह भी पढ़ें- अयोध्या के दीपोत्सव में सांस्कृतिक रिश्तों की गवाह बनेंगी किमजोंग सुक
रिहाई मंच अध्यक्ष ने कहा कि, मुसलमानों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और यूएपीए के तहत कार्रवाई, मॉब-लिंचिंग और मुठभेड़ के नाम पर की जा रही हत्याएं और नागरिक सुरक्षा के सवाल बैठक के अहम मुद्दे होंगे। उन्होंने कहा कहा मनुवादी फासीवादी सरकार के गुंडे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के समतामूलक विचारों से इतने भयभीत हैं कि कभी उनकी प्रतिमाओं को तोड़ते हैं तो कभी खुलेआम संविधान की प्रतियां जला देते हैं।
यह भी पढ़ें-  गुलाबी होगा महिलाओं की सेफ्टी का रंग
अब वे एक बार फिर बाबा साहेब के संवैधानिक और सामाजिक विचारों के खिलाफ उनके महापरिनिर्वाण दिवस को कलंकित करने के लिए 6 दिसंबर से राम मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं। हमारी एकजुटता और संविधान पर हो रहे हमलों के दौर में आज ज़रूरत है कि समाज में बराबरी व भागीदारी का सवाल, महिला-आरक्षण बिल, सांप्रदायिक-हिंसा विरोधी बिल और ‘राइट टू रिकॉल’ पर गंभीरता से बहस की जानी चाहिए जिससे सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूत किया जा सके।
 
The post गांधी भवन में इकट्ठे होगें सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के नेता    appeared first on India Junction News.

Back to top button