गर्ल्स स्टूडेंट्स को 5 रुपए में मिलेंगे सेनेटरी नैपकिन, 15 अगस्त से शुरुआत

मुंबई. महाराष्ट्र में स्कूली छात्राओं को पांच रुपए में सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार की महिला व बाल विकास विभाग की तरफ से राज्य में अस्मिता योजना लागू की जाएगी। मंगलवार को राज्य की महिला व बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने यह जानकारी दी।
गर्ल्स स्टूडेंट्स को 5 रुपए में मिलेंगे सेनेटरी नैपकिन, 15 अगस्त से शुरुआत
 
उन्होंने बताया कि राज्य में अस्मिता योजना 15 अगस्त से लागू होगी। पंकजा ने कहा कि सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल युवतियों के लिए लाभदायक है। यह बात सिद्ध हो चुकी है।
लेकिन, सेनेटरी नैपकिन की कीमत 40 रुपए तक होने के कारण बहुत से परिवार को इसे खरीदना मुश्किल होता है। इसीलिए सरकार की तरफ से महिला बचत समूह के सहयोग से पांच रुपए में सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे।
Back to top button