गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आ सकते हैं भारत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजरें भारत दौरे पर हैं। वह इस दौरे को लेकर काफी उत्सुक हैं। दोनों देशों के बेहतर संबंधों को दर्शाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप भारत का दौरा कर सकते हैं। एक उच्च प्रशासनिक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है।
ब्यूरो ऑफ साउथ एंड सेंट्रल एशिया अलाइस वेल्स ने ट्रंप के भारत दौरे की तारीखों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। ट्रंप ने 2014 में एक कारोबारी के तौर पर भारत की यात्रा की थी।
सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी राष्ट्रपति ट्रंप से एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात की थी। स्वराज के साथ मुलाकात में ट्रंप ने कहा कि मैं भारत को प्यार करता हूं। मेरे मित्र पीएम मोदी को मेरा अभिवादन दीजिएगा।
ईराक की इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इस मॉडल को जाने क्यों मार दी गयी गोली
पिछले साल ट्रंप और मोदी दो बार मिले थे। पहले मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान और बाद में मनीला में एक सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी।





