गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में जल शक्ति मंत्रालय का कार्यभार लिया संभाल

 राजस्थान के जोधपुर से नवनिर्वाचित सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को नरेंद्र मोदी की सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल करने के बाद नव गठित जल शक्ति मंत्रालय की कमान सौंपी गई हैं।

शेखावत ने शुक्रवार को दिल्ली में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान जोधपुर के कार्यकर्ता भी दिल्ली में मौजूद रहे। शेखावत का स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि प्रधानमंत्री  मोदी ने नवगठित जल शक्ति मंत्रालय का आवंटन कैबिनेट मंत्री व जोधपुर के सांसद शेखावत को किया है। प्रधानमंत्री के आदेशनुसार, शेखावत ने दिल्ली में जल शक्ति मंत्री के रूप में नव गठित मंत्रालय का पदभार ग्रहण कर लिया।

पद ग्रहण करने के अवसर पर शेखावत ने कहा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री व समस्त देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूर्ण यत्न करूंगा। विश्वास दर्शाने के लिए शेखावत ने हार्दिक आभार जताया। इस दौरान जोधपुर के अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं एवम जनप्रतिनि मौजूद रहे और शेखावत का स्वागत किया। शेखावत को अहम मंत्रालय की बागडोर सौंपे जाने से जोधपुर लोकसभा वह संपूर्ण राजस्थान में हर्ष की लहर है ।

Back to top button