गजब गर्मीः इंसान तो इंसान जानवरों का भी ‘भेजा फ्राई’

दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्से लू और भीषण गर्मी की चपेट में हैं। गर्मी का प्रकोप कुछ ऐसा है कि बढ़ा रखी थी इंसान तो इंसान, जानवर भी बदहवास हैं।जानवरों

जयपुर में गर्मी ने एक घोड़े को इतना उन्मादी बना दिया कि वह सड़क पर खड़ी गाड़ी में ही जा घुसा। वहीं, मुराबाबाद में सप्तक्रांति एक्सप्रेस के यात्री AC ने चलने से आपा खो बैठे और उन्होंने ट्रेन ही रुकवा दी। बता दें कि दिल्ली में रविवार को पारा रेकॉर्ड 47 डिग्री पर था। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ समेत कई शहरों में रविवार न केवल इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बल्कि कई सालों के रेकॉर्ड भी टूटे।

स्काइमेटवेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत को इस हीटवेब से राहत मिलने आसार नहीं दिख रहे हैं। अगले 24 घंटे में तापमान में थोड़ा और इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाके हीटवेब से जूझ रहे हैं।

एक बहुत ही क्यूट वीडियो,जिसे आप बार बार देखेंगे बिना देखे दिल नहीं मानेग
गर्मी ने घोड़े का भी किया ‘भेजा फ्राई’
जयपुर में गर्मी से बदहवास होकर एक घोड़ा गाड़ी का सामने वाला शीशी तोड़ उसमें जा घुसा। इस हादसे की तस्वीरें काफी वायरल भी हुई। आसपास मौजूद लोगों ने गाड़ी में फंसे घोड़े को चोटिल हालत में बाहर निकालने की कोशिश की और कुछ ने इस हादसे का विडियो शूट कर लिया।

 
Back to top button