गंभीर और पीएम मोदी ने मिलाया हाथ- गौतम गंभीर लड़ने वाले हैं चुनाव, इस राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं गंभीर
नई दिल्ली ।। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रह चुके गौतम गंभीर राजनीति में उतरने जा रहे हैं। जिस तरह वह मैदान में सब के छक्के छुड़ाते थे, उसी तरह राजनीति में भी वह है विपक्षियों के हौसलों को पस्त करने के लिए मैदान में उतरने वाले हैं।
माना जा रहा है कि गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने जा रहे है। आपको बताते चले कि गौतम गंभीर खुद भी दिल्ली से ही है और वह उस भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। धोनी की कप्तानी में साल 2007 में टी-20 विश्व और वर्ष 2011 में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। भारत की तरफ से 58 टेस्ट ओर 147 एकदिवसीय मैचों में खेल चुके है। गौतम ने कुल 9392 रन बनाये हैं जिनमें 20 एकदिवसीय शतक शामिल हैं।
पढ़िए- गंभीर ने सिर्फ इतनी गेंदों में ठोक डाले 151 रन, संजू सैमसंग ने भी खेली तूफानी पारी
क्रिकेट की दुनिया का नाता राजनीति से बरसों से है। सबसे पहले नवजोत सिंह सिद्दू ,अजरुद्दीन और कीर्ति आजाद, चेतन चौहान आदि क्रिकेटर राजनीति में अपना दमखम दिखा चुके हैं, उसी तरह गंभीर भी खुद को राजनीति में लाने के लिए तैयार है।
BJP गंभीर को आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली से उतारने की तैयारी जोर शोर से कर रही है । हालांकि गौतम गंभीर ने अभी तक क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है, परन्तु यह माना जा रहा है कि गंभीर, गंभीर होकर भाजपा का आमंत्रण स्वीकार करने वाले हैं। गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2016 में खेला था, उसके बाद से वह दिल्ली की तरफ से रणजी ट्राफी मैचों में खेलते हुए आ रहे हैं।
गौतम गंभीर आईपीएल 2018 में भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और दिल्ली डेयरडेविल्स ने इनको कप्तानी से हटाकर टीम से ही बाहर कर दिया था।
फोटो- फाइल





