खुशखबरी: अब आरबीआई ने दी 50 हजार तक निकालने की छूट लेकिन…

नोटबंदी के बाद सोमवार को कैश निकालने में लोगों को आरबीआई ने बड़ी राहत दी। इसके तहत ओवरड्राफ्ट सुविधा वाले खातों से सप्ताह में 50,000 रुपये निकालने की छूट दी गयी है। आरबीआई ने एक बयान जारी कर कहा, “करेंट/ओवरड्राफ्ट/कैश क्रेडिट वाले खाते, जो कम से कम तीन महीने से चल रहे हैं। उन्हें अब प्रति सप्ताह 50,000 रुपये निकालने की अनुमति होगी।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सोनिया गांधी की आपत्तिजनक तस्‍वीरें

rbi-1

इससे पहले केवल करेंट खाता रखनेवालों को ही प्रति सप्ताह 50,000 रुपये निकालने की अनुमति थी।बयान में कहा गया है, “समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि यह सुविधा ओवरड्राफ्ट और कैश क्रेडिट खातों तक भी बढ़ाई जाए।”

 हालांकि यह सुविधा निजी ओवरड्राफ्ट खाता रखनेवालों को नहीं मिलेगी।बयान में कहा गया है कि 50,000 रुपये की निकासी मुख्य रूप से 2,000 रुपये के नोटों में की जा सकेगी।
Back to top button