खान मंत्रालय के सहायक अभियंता के लिए ऑनलाइन एग्जाम 17 को

अजमेर। भारतीय भूगर्भीय सर्वेक्षण, खान मंत्रालय के सहायक अभियंता ग्रेड -1 पदों पर भर्ती के लिए यूपीएससी द्वारा 17 दिसंबर को ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन होगा। इस परीक्षा के लिए देशभर में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यूपीएससी द्वारा सुबह 9:30 से अपराह्न 11.30 बजे यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
– परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को सुबह 08.00 बजे रिपोर्ट करना होगा। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए हैं। यूपीएससी की वेबसाइट से अभ्यर्थी अपने ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे और इसके प्रिंटआउट ले सकेंगे।
– उम्मीदवारों के पास ई-प्रवेश पत्र पर स्पष्ट तस्वीर नहीं है तो आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान आदि जैसे मूल फोटो पहचान प्रमाण के साथ दो पासपोर्ट आकार की फोटो लानी होंगी।
– आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा के लिए कोई पेपर प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
– उम्मीदवारों को ई-प्रवेश पत्र के प्रिंटआउट लेने की सलाह दी जाती है। किसी भी विसंगति के मामले में, आयोग को सूचित किया जा सकता है। उम्मीदवार टेलीफोन नंबर 011-23381125, 23385271 और 230 9 8543 में यूपीएससी सुविधा काउंटर से संपर्क कर सकते हैं।





