खर्च करें सिर्फ 100 रू. और अपने पुराने होम थिएटर को बनाये नया जैसा वायरलेस

म्यूजिक से घिरे लोगो के लिए आजकल बाजार में हाईटेक फीचर्स से लैस होम थिएटर मौजूद हैं. इनमें AUX, USB के साथ दूसरे कई कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए जाते हैं लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ होम थिएटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ही नहीं होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पुराने होम थिएटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं है तो भी आप उसे वायरलेस बना सकते हैं और आपको इस काम के लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे.

खर्च करें सिर्फ 100 रू. और अपने पुराने होम थिएटर को बनाये नया जैसा वायरलेस

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के फायदे 

अगर आपके होम थिएटर में ब्लूटूथ की सुविधा है तो आप उसे अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप से कनेक्ट कर सकते हैं. आपको बता दें कि ब्लूटूथ की रेंज 100 मीटर की होती है जिससे आप होम थिएटर को अपनी अन्य डिवाइसेज के जरिए ऑपरेट कर सकते हैं.

इसे भी देखें:- अब तकिये भी हो गये हैं स्मार्ट, इन तकियों में लगा है लोरी गाकर सुलाने से लेकर, अलार्म देकर उठाने तक का INSTRUMENT

जानें कैसे बनाएं ब्लूटूथ होम थिएटर 

होम थिएटर को ब्लूटूथ से जोड़ने के लिए आपको ब्लूटूथ ऑडियो USB रिसीवर डिवाइस की जरूरत होगी. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध होती है जिसकी कीमत 100 रुपये से शुरू है. ब्लूटूथ ऑडियो USB रिसीवर के साथ एक 3.5mm ऑडियो केबल दी गई होती है जिसे होम थिएटर से कनेक्ट करना होता है. और अगर आपके होम थिएटर में 3.5mm ऑडियो जैक नहीं है तो उसे RCA से कनेक्ट करें. ब्लूटूथ ऑडियो USB रिसीवर के एक तरफ 3.5mm ऑडियो जैक और दूसरी तरफ RCA जैक होता है. अब इस रिसीवर को डिवाइस से कनेक्ट करने के बाद यूएसबी चार्जर से कनेक्ट कर दें. जैसे ही ब्लूटूथ ऑडियो यूएसबी रिसीवर में पावर आ जाएगी आप अपनी डिवाइस को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर पाएंगे और कमांड देकर गानें चला सकते हैं.

Back to top button