खदान में फंसे मजदूरों की जिंदगी बचाइए प्रधानमंत्री जी : राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेघालय में करीब दो हफ्ते से कोयले की खदान में फंसे 15 खनिकों को बचाने के लिए चल रहे बचाव अभियान की पृष्ठभूमि में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि केंद्र सरकार ने बचाव कार्य के लिए जरूरी हाई प्रेशर पंप की व्यवस्था करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को इन खनिकों की जान बचाने के लिए हर जरूरी कदम उठाना चाहिए। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पानी से भरी कोयले की खदान में पिछले दो हफ्ते से 15 खनिक सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री बोगिबील सेतु पर कैमरों के सामने पोज देते हुए अकड़कर चलने के लिए चल रहे थे। उनकी सरकार ने बचाव के लिए हाई प्रेशर वाले पंपों की व्यवस्था करने से इनकार कर दिया।

Rahul Gandhi

@RahulGandhi

15 miners have been struggling for air in a flooded coal mine for two weeks.
Meanwhile, PM struts about on Bogibeel Bridge posing for cameras.
His government refuses to organise high pressure pumps for the rescue.
PM please save the miners.

scroll.in

@scroll_in

In Meghalaya, operation to rescue 15 trapped miners is hampered by lack of equipment https://scroll.in/a/906856  | @psychia90

9,779

11:55 AM – Dec 26, 2018
Twitter Ads info and privacy

5,230 people are talking about this

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी, कृपया खनिकों को बचाइए।

इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि11 दिनों से 15 खनिक मेघालय के जयंतिया हिल्स में मुश्किल हालात में फंसे हुए हैं। पानी निकालने का काम तत्काल तेज किया जाना चाहिए। एक-एक मिनट महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से देर से प्रतिक्रिया की गई। मैं खनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने खुद को राष्ट्र के साथ शामिल करता हूं। गौरतलब है कि करीब 15 खनिक 13 दिसंबर को एक कोयला खदान में फंस गए थे।

Back to top button