खतरनाक रास्तों पर घूमती हैं ये लेडी बाइकर, 11 की उम्र से कर रही हैं बाइकिंग

इंदौर. बाइकिंग इनकी हॉबी नहीं इनका जुनून है। ये शहर की ऐसी बाइक राइडर्स हैं जो नेशनल इंटरनेशनल रेसिंग में पार्टिसिपेट कर रही हैं और इन मुकाबलों को जीत चुकी हैं। रफ्तार से इतना नाता तबसे है जब स्कूल में इनकी फ्रेंड्स खोखो जैसे गेम्स तक सीमित थीं। ये सुपरबाइक्स चलाती हैं और देश के कई हिस्सों में अकेले बाइक टूर्स कर चुकी हैं।11 साल की उम्र से कर रही हैं बाइकिंग…
खतरनाक रास्तों पर घूमती हैं ये लेडी बाइकर, 11 की उम्र से कर रही हैं बाइकिंग
 
– ये कहानियां जितनी रोमांचक हैं उतनी ही इंस्पिरेशनल भी हैं क्योंकि ये फेमिनिज़्म को एक नए लेवल पर ले जाती हैं।
– ऐसी ऊंचाई पर जहां फीमेल्स बोल्ड हैं, प्रोग्रेसिव हैं और किसी भी पुरानी मानसिकता से परे अपने सपनों को खुलकर जी रही हैं।
– ये हैं कल्याणी पोटेकर। प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं। फर्ग्यूसन कॉलेज पुणे से ग्रेजुएट हैं। बाइकर के साथ, हॉर्स राइडर, और एडवेंचरर भी हैं। हॉर्स राइडिंग के सबसे टफ डोमेन शो जम्पिंग में कई खिताब जीत चुकी हैं। इसमें घोड़े पर बैठ ऊंचे हर्डल्स पार करना होते हैं।

ये भी पढ़े: पर्यावरण के लिए शुरू हुआ महाअभियान, 6 करोड़ पौधरोपण के साथ ही बनेगा विश्व रिकॉर्ड

– कल्याणी 11 साल की उम्र से बाइकिंग कर रही हैं और महज 23की उम्र में सुपरबाइक से हिंदुस्तान के तकरीबन हर हिस्से में बाइक राइड्स कर चुकी हैं।

– कल्याणी सोलो ट्रेवलर हैं। कभी गांवों मं तो कभी जंगलों में टेंट लगाकर रहती हैं। ज़ोखिम भरे रास्तों को पार करती हैं।
– कई नेशनल-इंटरनेशनल बाइक रेसिंग कॉम्पीटिशंस में खिताब जीत चुकी हैं। हाल ही में हुई फॉर्मूला जूनियर रेसिंग में विनर रही हैं।
 
रफ्तार इतनी की नहीं लगता डर
– 23 साल की कल्याणी ने बताया “मुझे भी कहते थे घरवाले और रिश्तेदार कि लड़कियों को ऐसे शौक़ नहीं रखना चाहिए। जबकि मुझे बचपन से बाइक्स का पैशन रहा। अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं कि डर नहीं लगता इतनी रफ्तार से बाइक चलाने में। लेकिन जब मैं बाइक पर होती हूं, डर जैसे भाव मन में ही नहीं आते।
– अब मेरा मकसद इंटरनेशनल बाइक रेसिंग कॉम्पीटिशन को जीतना है। इसके लिए मैं द बुध इंटरनेशनल, मद्रास मोटर रेस ट्रैक व करी मोटरस्पीडवे पर प्रैक्टिस कर रही हूं। बाइकिंग में फीमेल्स अब कोई टैबू नहीं रहा।
Back to top button