क्या आपको पता है मिटटी के बर्तन से घर में आती है सुख और शांति

वास्तुशास्त्र में मिट्टी को सुख-शांति और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है. वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मिटटी के बरतन रखने से हमारे घर में हमेशा सुख और शांति बनी रहती है साथ ही इन बर्तनो के घर में होने से कभी भी पैसो की कमी नहीं होती है.ज्योतिशास्त्र में बताया गया है की मिट्टी के बर्तन घर में रखने से सुख-समृद्धि और सफलता हमेशा बरकरार रहती है.

क्या आपको पता है मिटटी के बर्तन से घर में आती है सुख और शांति

1-वास्तुशास्त्र में बताया गया है की अगर आप मिट्टी के घड़े में रखा पानी पीते है तो इससे आपकी सेहत  हमेशा अच्छी बनी रहती है. इसके अलावा मिटटी के घड़े का पानी पीने से जीवन पर बुध और चंद्रमा का अच्छा असर पड़ता है. ज्योतिशो के अनुसार मिटटी के घड़े में पानी भरकर हमेशा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा की समाप्ति होती है. 

2-अगर आप मिट्टी से बनी भगवान की मूर्ति की पूजा करते है तो इससे आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं. साथ ही धन की कोई कमी नहीं रहती है. और धन की स्थिरता बनी रहती है. घर में सुख और समृद्धि को बनाये रखने के लिए घर की  दक्षिण पूर्वी दिशा में मिट्टी का बना पक्षी रखने से घर में सौभाग्य बना रहता है.

3-अगर आपकी कुंडली में मंगल दोष है तो इसे दूर करने के लिए मिटटी से बने कुल्हड़ में चाय पिए, इससे मंगल गृह के दुष्प्रभाव के मुक्ति मिलती हैं.

Back to top button