कोहरे-स्मॉग से अंधेरा, एनजीटी ने दिल्ली से 48 घंटे में मांगा एक्शन प्लान

नई दिल्ली। एनजीटी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के हालात बदतर हो रहे। सबसे ज्यादा असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। 48 घंटे में एक्शन प्लान सौंपे सरकार। पॉल्यूशन को घटाने के लिए क्या कदम उठाए गए।
– एनजीटी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा अन्य राज्यों से एक्शन प्लान मांगा था। दिल्ली को छोड़कर बाकी दे चुके हैं। उधर, दिल्ली में पॉल्यूशन लेवल 390 एक्यूआई रहा जो ‘वेरी पुअर कैटेगरी’ है। आनंद विहार में पीएम 2.5 का स्तर सबसे ज्यादा 460 दर्ज किया गया।
उत्तर दिशा से भी नहीं पहुंच रहीं हवाएं
– मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. देवेंद्र प्रधान ने बताया कि ओखी तूफान के कारण दिल्ली में हवाएं नहीं चल रही हैं। उत्तर की दिशा से आने वाली हवाएं भी राजधानी में नहीं पहुंच रही हैं। सात दिसंबर से बढ़ सकती है ठंड।
ये भी पढ़ें: कुमार विश्वास बोले- AAP में वापसी के लिए प्रशांत भूषण-योगेंद्र यादव से हो रही बात
– तीव्रता कम होने के बावजूद तूफान जब गुजरात के पास पहुंचेगा तो राजस्थान और पंजाब में बारिश होगी। दिल्ली में भी पांच दिसंबर की रात और छह दिसंबर की सुबह बारिश की संभावना है।





