कोलकाता में बम धमाका : टीएमसी का शक हिन्दू आतंकी पर
कोलकाता के नगर बाजार इलाके में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के ऑफिस के बाहर मंगलवार को हुए कम तीव्रता वाले धमाके के बाद राज्य में राजनीति गरमा गई है, राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी ने इसके लिए ‘हिंदू आतंकी’ को दोषी ठहराया तो बीजेपी ने NIA से जांच की मांग की।
इस बम धमाके में 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग जख्मी हो गए हैं, घायलों में मृतक बच्चे की मां भी शामिल है, यह धमाका एक बहुमंजिली इमारत के सामने हुआ जिससे आसपास के इलाकों में दहशत छा गई।
जिस इमारत के सामने यह धमाका हुआ उसमें दक्षिण दमदम नगर निगम के अध्यक्ष पंछू रॉय का आवास है, रॉय ने दावा किया कि विस्फोट उन्हें ही निशाना बनाकर किया गया है,
रॉय ने हालांकि किसी पार्टी का नाम नहीं लिया लेकिन वैसी ‘शक्तियों’ की ओर इशारा किया जो पूरे बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ हमले करा रही हैं।
बैरकपुर पुलिस कमिश्नर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह कम तीव्रता वाला धमाका था, हमें सॉकेट बम के तत्व मिले हैं, हादसे की बाकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ पाएगी, इसे हम जल्द ही पता लगा लेंगे।





