कोटा में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कर शव पानी की टंकी में डाल दिया….

राजस्‍थान के कोटा में पांच दिन पहले रेलवे कॉलोनी में 6 वर्षीय मासूम बच्ची गुनिशा की हत्या कर शव पानी की टंकी में डालने के मामले पुलिस ने आरोपी को पकड लिया है। बच्ची की हत्या एकतरफा प्यार में अंधे होकर मासूम के परिचित ने की।

गिरफ्तार किया गया आरोपी कालूचरण (25) उड़ीसा का रहने वाला है। वह रेलवे में दिल्ली में कार्यरत है और कोटा भी रह चुका है। मृतक गुनिशा के नाना भी कोटा रेलवे में कार्यरत हैं। कालूचरण का गुनिशा के नाना के घर आना जाना था। गुनिशा अपनी मां के साथ नाना के घर ही रहती थी।

कालूचरण ने गुनिशा की मां से नजदीकियां बढ़ानी शुरू की। शुरुआत में तो गुनिशा की मां परिचित होने के नाते उससे बातचीत करती थी। लेकिन बाद में कालूचरण के इरादे भांपकर गुनिशा की मां ने उससे दूरियां बना ली। उसने कालूचरण से मोबाइल पर भी बातचीत बंद कर उसे ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। इससे कालूचरण गुस्सा हो गया। उसने इसका बदला लेने के लिए मासूम गुनिशा को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की जांच में पहले शक गुनिशा के पिता पर गया था। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की। लेकिन बाद में गुनिशा की मां से हुई विस्तृत पूछताछ में पुलिस का शक कालूचरण पर गया। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए कालूचरण तक पहुंची और उसे दिल्ली से दबोच लिया।

Back to top button