कैल्शियम की कमी को पूरा करने के कुछ आसान उपाय

आज के समय में सही खान पान ना होने के कारन ज़्यादातर लोगो में कैल्शियम की कमी देखने को मिलती है. महिलाओ के अंदर अधिकतर कैल्शियम की कमी हो जाती है. विटामिन-डी खून में कैल्शियम की लेवल को कण्ट्रोल करने का काम करता है. भरपूर मात्रा में विटामिन-डी का सेवन करने से कैल्शियम अवशोषण को बेहतर बनाने के साथ-साथ, हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करता है.

कैल्शियम की कमी को पूरा करने के कुछ आसान उपाय

जिसके कारन हड्डियों के टूटने का खतरा कम करता है और साथ ही कैल्शियम ऑस्टियोपोरोसिस रोग से बचाव करता है. शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हमारे शरीर को कई समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है. जैसे ब्लड क्लोटिंग होना, ब्लड प्रेशर और हृदय की धड़कन बढ़ना, बच्चों में धीमा विकास, कमजोरी और थकान.आदि .पर आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है जिनके इस्तेमाल से आप अपने शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते है.

1-अपने खाने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम युक्त आहारों को शामिल करे.

2-ऐसे आहारों का सेवन करे जो बिना वजन बढ़ाए आपके शरीर में कैल्शियम की मात्रा सही रखे, कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए फैटयुक्त मिल्क ना लें.

3-नियमित रूप से दही और पनीर का सेवन करे. इनका सेवन करने से कैल्शियम की कमी दूर हो जाती है. इसके अलावा कम वसा वाली चीजों का सेवन करें.

4-अपने खाने में पत्तेदार साग-सब्जियों को शामिल करे.

Back to top button