केजरीवाल के इस तरह ‘नाचने वाले…’ बयान पर मनोज तिवारी ने कहा ‘यह पूर्वांचलियों का अपमान’

Lok Sabha Election 2019: आम चुनाव-2019 के तहत दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव प्रचार का महासंग्राम शुरू हो चुका है और आरोप प्रत्यारोप भी जोर पकड़ चुका है। ताजा मामले में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट (North East Lok Sabha Seat) से उम्मीदवार और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

बकौल मनोज तिवारी आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा है- ‘मनोज तिवारी बहुत अच्छा नाचता है। इस बार काम करने वाले को वोट देना…नाचने वाले को मत देना।’ इस पर मनोज तिवारी का कहना है कि केजरीवाल ने इस तरह का बयान देकर मुझे तो अपमानित किया ही है, साथ ही पूर्वांचल के लोगों को भी अपमान किया है। यही लोग केजरीवाल को दिखाएंगे कि इसका क्या परिणाम होगा।

यहां पर बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी के अलावा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडेय भी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 

Back to top button