केंद्र सरकार: 1 जनवरी से मेट्रो स्टेशन हो जाएंगे पूरी तरह कैशलेस

नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे कैशलेस लेनदेन के बीच दिल्ली के दस मेट्रो स्टेशन भी अब नए साल 1 जनवरी से पूरी तरह कैशलेस होने जा रहे हैं। दस मेट्रो स्टेशन कैशलेस होने से सभी लोगों को फायदा होगा। वहीं स्मार्ट कार्ड या ऑनलाइन पेमेंट के जरिये ही कैशलेस टिकट खरीदा जा सकेगा।
अभी अभी: मोदी सरकार पर भड़के राष्ट्रपति प्रणब, बोले वापस लो फैसला
दस मेट्रो स्टेशन कैशलेस होने से ये होंगे चेंजेस-
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से बताया गया कि रोहिणी ईस्ट, रोहिणी वेस्ट, एमजी रोड, मयूर विहार फेज 1, निर्माण विहार, तिलक नगर, जनकपुरी वेस्ट, नोयडा सेक्टर 15, नेहरू प्लेस और कैलाश कालोनी स्टेशन पर 1 जनवरी से नकदी लेन-देन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि यहां आप कैश रुपये देकर काउंटर से टिकट नहीं खरीद सकेंगे।
बीजेपी नेता समझा रहे हैं कैशलेस के फायदे-
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नोटबंदी से हो रही समस्याएं 50 दिनों तक बर्दाश्त करने की मियाद नजदीक आने के बीच लोंगो की कैश पर निर्भरता खत्म करने की सरकार की कोशिशें तेज होती दिख रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के भी कई नेता लोगों की कैशलेस सिस्टम के फायदे समझाने में जुटे हैं। पिछले दिनों दिल्ली बीजेपी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी मेट्रो की सवारी करते हुए लोगों को कैशलेस सिस्टम के फायदे समझाए थे।





