केंद्र में कैबिनेट मंत्री पद पर आसीन होने के बाद श्री दमदमा साहिब पहुंची हरसिमरत, जूठे बर्तन साफ किए, लंंगर भी छका

लगातार दूसरी बार केंद्र में कैबिनेट मंत्री पद पर आसीन होने के बाद हरसिमरत कौर बादल शनिवार को तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंची। यहां उनकी ओर से करवाए गए प्रकाश श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। हरसिमरत कौर बादल बठिंडा से लगातार तीसरी बार सांसद बनी हैं। उन्होंने जीत पर लोगों का शुकराना भी अदा किया। हरसिमरत ने जूठे बर्तन साफ किए और लंगर भी छका।
हरसिमत कौर बादल का तख्त साहिब पहुंचने पर पूर्व विधायक जीत महिंदर सिंह सिद्धू की अगुवाई में अकाली-भाजपा वर्करों ने जोरदार स्वागत किया। गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग मौके हजूरी रागी जत्थे की ओर से शब्द कीर्तन राही संगत को निहाल किया गया। तख्त साहिब के हेेड ग्रंथी भाई गुरजंट सिंह ने शुक्राने की अरदास की।

समागम के बाद गुरुद्वारा साहिब के बाहर एक पंडाल में बड़ी संख्या में पहुंचे अकाली-भाजपा वर्करों को संबोधित करते हुए हरसिमरत कौर बादल ने हलके के सभी वोटरों का धन्यवाद किया और इस दौरान वह भावुक भी हो गई। इसके बाद जीत महिंदर सिंह सिद्धू, कृपाल सिंह ने भी संबाेधित किया।

इस मौके पर छोटा, सिंह, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका, अमरीक सिंह कोटशमीर, मोहन सिंह बंगी, जत्थेदार गुरतेज सिंह, सुखदेव सिंह, मनजीत सिंह, गुरबिंदर सिंह गुरदीप सिहं, कृष्ण मित्तल, भाग सिंह काका, सुखबीर चट्ठा, अवतार मैनुआना, बाबू सिंह मान, रणजीत मलकाना आदि उपस्थित थे।
.jpg)
बता दें, हरसिमरत को मोदी सरकार में दोबारा फूड प्रोसेसिंग (खाद्य प्रसंस्करण) मंत्रालय मिला है। इससे पंजाब में एक बार फिर कृषि आधारित औद्योगिक यूनिटों के लगने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कार्यकाल के दौरान भी हरसिमरत ने कृषि आधारित कई प्रोजेक्ट पंजाब में लगवाए थे। इनमें से कुछ शुरू हो गए हैं और कुछ का शिलान्यास हुआ है और उन पर काम चल रहा है।

फगवाड़ा में बनने वाला फूड पार्क भी उसमें शामिल है। हरसिमरत का कहना है कि पंजाब को कृषि आधारित औद्योगिक इकाइयों की जरूरत है। इससे यहां के किसानों को धान के वैकल्पिक फसलों की उचित कीमत मिलना यकीनी हो जाएगा। इसके अलावा इन प्रोजेक्टों में रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं। वह एक बार फिर से नए प्रोजेक्ट लाने की ओर अपना ध्यान केंद्रित करेंगी।





