कुम्भ मेला : आईएसआईएस ने जारी किया धमकी भरा आडियो टेप

प्रयागराज| उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कल से कुम्भ मेला शुरू होने जा रहा है कुम्भ मेले में पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरी सुरक्षा का बंदोबस कर रखा है लेकिन फिर भी इस बार आईएसआईएस ने एक बार फिर यूट्यूब पर आडियो टेप जारी करके सनसनी फैला दी है। जिसमें कहा गया है की जल में जहर मिलाकर वह हिंदुओं को हलाल कर देंगे। यह आडियो टेप यह टेप मलयालम में है।
जनवरी 2019 में यह टेप जारी किया गया है। इसके बाद यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड हुआ। इस वीडियो में कहा गया है कि आईएसआईएस ने कुम्भ मेले में कत्लेआम करने का फरमान जारी किया है। हिन्दू और मुस्लमानों में नफरत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा गया है कि काफिरों को भी निशाना बनाया जाए। यह आडियो टेप केरल के आतंकी अब्दुल रसीद ने जारी किया है। ऐलान किया कि पानी में जहर मिलाकर कुम्भ में हलाल किया जाए।
कुम्भ में सक्रिय खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक लगते ही तफ्तीश शुरू कर दी। जांच में पता चला है कि केरल के जिस आतंकी अब्दुल रसीद का नाम सामने आया है, वह पहले से खुफिया एजेंसियों के टारगेट पर है। उसकी गतिविधियां शुरू से ही संदिग्ध रही हैं। पुलिस यूट्यूब और आईपी एड्रेस की मदद से इस वीडियो को अपलोड करने वाले को ट्रेस कर रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि इसको केरल से ही ऑपरेट किया जा रहा है। ऐसे में कुम्भ क्षेत्र में बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें:-ऑपरेशन ऑल आउट : दो आतंकी जीनत-उल-इस्लाम और शकील अहमद डार ढेर
यह टेप मलयालम में है। इसमें राशिद कहता है- तुम उन लोगों को अमन से क्यों रहने देते हो। अल्लाह कहता है- उन्हें खत्म करो, मार डालो और उनका वजूद मिटा दो। लोकतंत्र, हिंदुत्व और क्रिश्चियानिटी साफ हो जानी चाहिए। सिर्फ अल्लाह का हुक्म चलना चाहिए। जब तक इन लोगों (गैर मुस्लिमों) का वजूद कायम है- हमें जंग जारी रखनी है। राशिद टेप में आगे कहता है- तुम समझदार लोग हो। तुम लोगों में कुछ तो हाईली एजुकेडेट हैं। इसलिए, तुम जानते हो कि ये (हमले) करना कैसे है? काफिरों (गैर मुस्लिमों) को मारने के लिए अपनी समझदारी का इस्तेमाल करो। उनके खाने में जहर मिला दो, उनके पूरे पानी में ही जहर मिला दो। जहां हिंदुओं के मेले लगे हों- वहां ट्रक लेकर घुस जाओ और जितना ज्यादा हो सके, इन्हें मार डालो।
जानकारी के अनुसार आडियो टेप जारी होते ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने कुम्भ मेले में सुरक्षा के इंतजाम बड़ा दिये है और हर आने जाने वाले की पूरी जांच कर के ही प्रवेश दिया जा रहा है।





