गधे की सियासत पर, कुमार विश्वास की चुटकी

कुमार विश्वास की चुटकीइन दिनों गधों को लेकर खूब सियासी घमासान हो रहा है. इस बीच आम आदमी पार्टी नेता और कवि कुमार विश्वास ने एक वीडियो शेयर करके इस मामले पर चुटकी ली है. उन्होंने वीडियो में हास्य कवि स्वर्गीय ओमप्रकाश आदित्य की एक कविता पढ़ी है, जो इन दिनों हो रहे मसले के लिए प्रासंगिक है.

इस कविता के बोल इस प्रकार हैं-

इधर भी गधे हैं, उधर भी गधे हैं,
जिधर देखता हूं गधे ही गधे हैं,
गधे हंस रहे हैं, आदमी रो रहा है
हिंदुस्तान में यह क्या हो रहा है ?’
घोड़ों को नहीं मिलती घास देखो,
गधे खा रहे च्यवनप्राश देखो

[youtube youtubeurl=”VG0vvAPzhFE” ][/youtube]

Back to top button