वाराणसी: कुछ ही देर में पीएम मोदी रोड शो होगा शुरू, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

लोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नामांकन भरने से पहले आज (25 अप्रैल) वहां मेगा रोड शो करेंगे. रोड शो से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- काशी के भाइयो बहनों से मिलने का एक और मौका. हर हर महादेव. 7 किमी लंबे इस मेगा रोड शो के लिए वाराणसी पूरी तरह से तैयार दिख रहा है. इसके लिए जनसैलाब वाराणसी की सड़कों पर उमड़ चुका है.

अमित शाह का बयान, हम आतंकियों के साथ नही कर सकते ‘ईलू-ईलू’

इस रोड शो के लिए पीएम मोदी कुछ ही देर में वाराणसी पहुंचेंगे. वह पहले बीएचयू गेट पर पंडित मदनमोहन मालवीय की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद यह रोड शो शुरू होगा. बीजेपी की ओर से इस रोड शो में 5 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है.

Back to top button