कुछ ऐसे जुड़ें GOSEVA PARIVAR ऐप से और गायों को बचाने में करें योगदान

अभी कुछ समय पहले सेल्फी के क्रेजी लोगो के लिए कोलकाता में एक मुहीम स्टार्ट हुई जिसे ‘काउफाई’ का उपनाम दिया गया है. इस मुहीम में आपको एक गाय के साथ सेल्फी लेनी हैं. हिन्दू धर्म में गाय की पूजा की जाती है और गाय को संरक्षण देने के लिए एक नई पहल की गई है. इस पहल को सेल्फी विद गौमाता नाम दिया गया है। ये एक कॉन्टेस्ट है, जिसमें लोगों को गाय के साथ अपनी एक सेल्फी भेजनी होगी. इस कॉन्टेस्ट के लिए एक ऐप भी लॉन्च किया गया है. इस प्रतियोगिता को गायों के प्रति जागरूक रहने के उद्देश्य से लागू किया गया हैं. कुछ ऐसे जुड़ें GOSEVA PARIVAR ऐप से और गायों को बचाने में करें योगदान

गौ सेवा परिवार नामक एक एनजीओ ने इस कॉन्टेस्ट की शुरुआत साल 2015 से की थी. इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए आपको GOSEVA PARIVAR ऐप इंस्टॉल कर गाय के साथ अपनी एक सेल्फी बेजनी होगी. ये ऐप गौ सेवा संस्था द्वारा ही लॉन्च किया गया है. ये कॉन्टेस्ट 16 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 31 दिसंबर तक चलेगा. इस कॉन्टेस्ट को तीन कैटेगिरी में बांटा गया है, जिसमें सेल्फी, सेल्फी विद फैमिली और सेल्फी विद फ्रैंड् शामिल है यानी लोग तीन कैटेगिरी में अपनी सेल्फी भेज सकते हैं. इस कॉन्टेस्ट का रिजल्ट 21 जनवरी, 2018 को जारी किया जाएगा। बता दें कि इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए आप सिर्फ देशी गाय या भारतीय ब्रीड वाली गाय के साथ ही सेल्फी क्लिक कर सकते हैं.

Back to top button