किसान क्रांति यात्रा पर अखिलेश का हमला, कहा- सरकार ने पूरे नहीं किये वादे

लखनऊ। मंगलवार को किसान क्रांति यात्रा के तहत प्रदर्शन करते हुए देश के 14 राज्यों के किसान दिल्ली पहुंचे। वहीं दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया और किसानों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन मौजूद सुरक्षा बलों ने किसानों को रोकने के लिए पानी की बौछारें की और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। वहीं इस प्रदर्शन को विपक्षी नेताओं का समर्थन मिला। विपक्ष ने इस मुद्दे पर राज्यों में भाजपा की सरकारों व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
किसान क्रांति यात्रा को लेकर अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर बोला हमला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान क्रांति यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने किसानों से किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। इसलिए यह स्वाभाविक है कि किसान विरोध करेंगे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और हम किसानों का पूरी तरह से समर्थन करते हैं।
पढ़ें:- किसानों की क्रांति यात्रा पर भड़के सीएम योगी, कहा- मुद्दे को न दें राजनीतिक रंग
बिजली रेट में कमी और कर्जमाफी जैसी मांगों को लेकर किसान 23 सितंबर को हरिद्वार से चले थे, जो सोमवार को गाजियाबाद में दिल्ली की सरहद तक पहुंच गए। जब किसान बॉर्डर पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सुबह जब किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग को पार करने की कोशिश की तो दोनों तरफ से संघर्ष देखने को मिला।
The post किसान क्रांति यात्रा पर अखिलेश का हमला, कहा- सरकार ने पूरे नहीं किये वादे appeared first on .





