कांटेक्ट लेंस पहुंचा सकते हैं आपकी आंखों को नुकसान

आजकल ज्यादातर लोग आंखों की रोशनी कम होने पर कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने लगे हैं. कई लोग शौकिया तौर पर भी कलरफुल कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं. एक रिसर्च के अनुसार कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने से आंखों में एक प्रकार का इंफेक्शन हो जाता है जिससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है. रिसर्च के मुताबिक कॉन्टैक्ट लेंस लगाने से आंखों में कैरेटिटिस इंफेक्शन हो सकता है. जो लोग लेंस की साफ-सफाई सही तरीके से नहीं करते हैं और इनफेक्टिव लेंस सॉल्यूशन का इस्तेमाल करते हैं उन्हें यह समस्या हो सकती है. कांटेक्ट लेंस पहुंचा सकते हैं आपकी आंखों को नुकसान

इस बीमारी की शुरुआत में आंखों में दर्द और खुजली होने लगती है. आंखों में दर्द की वजह से सूजन भी आ जाती है जिससे आंखों की रोशनी को बहुत नुकसान पड़ता है. इस समस्या  के बढ़ने के कारण आपकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है. 

कॉन्टैक्ट लेंस को हमेशा साफ हाथों से पहने और उतारे. कांटेक्ट लेंस स्टोरेज केस को सॉल्यूशन से साफ करके सुखाएं. 3 महीने बाद स्टोरेज केस को बदलते रहे. लगातार लंबे समय तक कांटेक्ट लेंस ना पहने. निश्चित अवधि के बाद इसे बदलते रहें. हमेशा सिलिकॉन कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल करें. इससे ऑक्सीजन का सरकुलेशन नॉर्मल रहता है. जिससे इंफेक्शन से बचाव होता है. अगर आपकी आंखों में जलन, आंखों की सूजन और दर्द महसूस हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

Back to top button