कांग्रेसी विधायक ने अधिकारी पर फेंकीं मछलियां, घोटाले का लगाया आरोप

मुंबई. मछुआरों की विभिन्न मांगों को लेकर सहायक मत्स्य आयुक्त के कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी विधायक नीतेश राणे को जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अधिकारी पर मछली फेंक कर मारी। घटना सिंधुदुर्ग के मालवण जिला कार्यालय में हुई। दर्जनों समर्थकों के साथ सहायक मत्स्य आयुक्त वैश के कार्यालय पहुंचे नीतेश ने आरोप लगाया कि अधिकारी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, लोगों की समस्याएं नहीं हल की जा रही हैं।
कांग्रेसी विधायक ने अधिकारी पर फेंकीं मछलियां, घोटाले का लगाया आरोप
 
अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नीतेश ने कहा कि लोगों की परेशानी के चलते उन्हें अधिकारी के पास आना पड़ा। नीतेश के साथ दफ्तर में पहुंचे समर्थकों ने अधिकारी के टेबल पर मछली से भरी टोकरी पलट दी। इसके बाद अपने सवालों के सही जवाब न देने का आरोप लगाते हुए नीतेश ने सहायक मत्स्य आयुक्त वैश पर मछली उठाकर फेंक दीं। साथ ही उन्होंने अधिकारी को खूब खरीखोटी सुनाई। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया।
 
‘दैनिक भास्कर’ से बात करते हुए नीतेश ने कहा कि पिछले साल फरवरी महीने में एक शासनादेश जारी किया था। जिसके तहत समंदर तट से 12 नॉटिकल मील तक पारंपरिक मछुआरों को जबकि उसके बाद पर्सियन जाल वाले मछुआरों को मछली मारने की इजाजत दी गई थी, लेकिन अधिकारियों से मिलीभगत कर पर्सियन जाल वाले मछुआरे 12 नॉटिकल मील के भीतर मछली पकड़ने का काम कर रहे हैं। इससे कोंकण किनार पट्टी के करीब 34 हजार पारंपरिक मछुआरों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे इसलिए कड़ा रुख अपनाना पड़ा।
Back to top button