कांग्रेस नेता थरूर ने नोटबंदी से जोड़कर उड़ाया मिस वर्ल्ड छिल्लर का मजाक, और फिर…

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मिस वर्ल्ड चुनी गई मानुषी छिल्लर के नाम को नोटबंदी से जोड़कर एक ट्वीट किया था। उसके जबर्दस्त विरोध के बाद उन्होंने माफी मांग ली है। कांग्रेस नेता ने मानुषी छिल्लर के नाम को नोटबंदी से जोड़ते हुए रविवार को अपने ट्वीट में कहा था कि नोटबंदी एक गलती थी। भाजपा को यह समझना चाहिए कि भारत की नकदी पूरी दुनिया पर राज करती है।कांग्रेस नेता थरूर ने नोटबंदी से जोड़कर उड़ाया मिस वर्ल्ड छिल्लर का मजाक, और फिर...
यहां तक कि हमारी ‘छिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गई। शशि थरूर के इस ट्वीट पर अनुपम खेर सहित अन्य लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया। दरअसल भारत में छुट्टे पैसे को चिल्लर कहा जाता है और उसी संदर्भ में थरूर ने यह ट्वीट कर दिया।

अनुपम खेर ने थरूर को जवाब देते हुए ट्वीट किया ‘आपका स्तर इतना क्यों गिर गया। एक अन्य यूजर ने लिखा, चिल्लर और छिल्लर में अंतर होता है। सियासी निशाना साधना हो तो कुछ भी। कृपया उस लड़की का मजाक न उड़ाएं, उसने हमें सम्मान दिलाया है।

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड वाइड #MeToo कैंपेन के बाद, अब नये सिरे से हो रही है बहस की शुरुआत

बाद में एक अन्य ट्वीट कर थरूर ने कहा- ‘इस मजाकिए अंदाज में किए गए ट्वीट से जिन लोगों को ठेस पहुंची है, उनसे माफी मांगता हूं। मेरा मकसद निश्चित रूप से उस युवा लड़की को ठेस पहुंचाना नहीं थास, जिनके जवाब की मैंने अलग से तारीफ की है। हरियाणा में जन्मी 20 साल की मानुषी ने 17 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड का ताज दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button