कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने तीन सगी बहनों के साथ किया गन्दा काम, लगा आरोप

कांग्रेस के पूर्व पार्षद रहे और वर्तमान पार्षद के पति गोविंद पर तीन सगी बहनों ने दैहिक शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़ितों की मां की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है,इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 376(2), 109,506,323 के तहत जुर्म दर्ज किया है।कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर तीन सगी बहनों

कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर तीन सगी बहनों ने लगाया दैहिक शोषण का आरोप  

शनिवार की सुबह तीन सगी बहनें अपने परिजनों के साथ मनेन्द्रगढ थाना पहुंचीं। इस दौरान दो नाबालिग व एक बालिग युवती ने बताया कि पूर्व पार्षद उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर बीते 3 वर्षो से लगातार उनका दैहिक शोषण करता आ रहा है। दो दिन पूर्व ही सबसे छोटी बहन के साथ भी आरोपी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

जिसका विरोध करते हुए उसने इस बात की जानकारी अपनी बहनों को दी। सबसे छोटी बहन द्वारा जब इस बारे में बड़ी बहनों को बताया गया तो तीनों में से मंझली बहन ने हिम्मत दिखाते हुए थाने जाकर पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

Back to top button