कल जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करेंगे तैयारी तो पक्का होगा सिलेक्शन

CAT 2018: आईआईएम कोलकाता 24 अक्टूबर को कैट 2018 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. iimcat.ac.in पर दोपहर 1 बजे के बाद डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड
कैट 2018 का एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर को जारी किया जाएगा. कैंडिडेट्स दोपहर 1 बजे के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे. कैट 2018 की परीक्षा 25 नवंबर को 147 शहरों में आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी. इसका एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किया जाएगा.
ऐसा आएगा CAT 2018 पेपर
कैट 2018 का पेपर 180 मिनट का होगा. पेपर 3 सेक्शन में बंटा होगा- वर्बल एबिलिटी एंड रिडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एबिलिटी. कैंडिडेट्स को हर सेक्शन को सॉल्व करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा.
ऐसे करें CAT 2018 की तैयारी
आईआईएम कोलकाता ने कैट 2018 परीक्षा की तैयारी के लिे लॉक टेस्ट का लिंक पहले ही जारी कर दिया है. आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मॉक टेस्ट दे सकते हैं. मॉक टेस्ट देने के लिए आपको पहले यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा. इस लिंक https://www.digialm.com//OnlineAssessment/index.html?756@@M8 पर जाकर आप मॉक टेस्ट दे सकते हैं.





